Skip to Content

सुरक्षा और सुरक्षा प्रवृत्ति है अनिवार्य - 30th January 2023

WS 30th January 2023,


*सुरक्षा और सुरक्षा प्रवृत्ति है अनिवार्य*


हम मानव हैं, और कहते हैं हम जानवर नहीं;

स्पष्ट है, दोनों में हर दृष्टि से समानता नहीं।


व्यक्ति में और जानवर में, मानव समाज और प्राणी संसार में;

तुलना करने में;

कुछ श्रेष्ठता है हम में, कुछ श्रेष्ठता है प्राणियों में।

फिर भी, हम प्राणियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं;

जीवन के संबंध में, संसार के संबंध में।


हिरण जैसे प्राणियों को जीवित रहने के लिए क्या-क्या है अनिवार्य;

भोजन आदि-आदि और शिकारी प्राणियों से सुरक्षा है अनिवार्य।


अब बात करें शिकारी प्राणियों, जैसे सिंह, बाघ आदि की;

उनके जीवित रहने के लिए क्या-क्या है अनिवार्य;

भोजन आदि और आक्रमणकारियों से, प्रतिद्वंद्वियों से सुरक्षा है अनिवार्य।।


मानव समाज में जब कोई समुदाय अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करता है;

तब उसके ऊपर आक्रमण होने लगते हैं, आक्रमण की घटनाएं बढ़ने लगती हैं;

इस सब का इतिहास साक्षी है।


हम मानवों के लिए भी भोजन आदि के साथ-साथ; आक्रमणकारियों से, प्रतिद्वंद्वियों से सुरक्षा है अनिवार्य।


शक्ति कम हो जाने से, संख्या कम हो जाने से;

दूसरे हथिया लेते हैं सब कुछ, यह समझना है अनिवार्य।

और लुटे हुए समुदाय के बचे हुए लोग अपने ही क्षेत्र में, अपने ही घर में, दूसरे दर्जे के हो जाते हैं।

यह शिक्षा ग्रहण करना, अपनाना है अनिवार्य।।


यदि चाहें अच्छा जीवन, सम्मान से भरा जीवन;

स्वयं के, संतान के, भावी पीढ़ी के लिए;

तो सुरक्षा और सुरक्षा प्रवृत्ति है अनिवार्य।।


🙏🙏

Abhiyansanstha 2 July 2025
Share this post
Tags
Archive
-7- हे ईश्वर! तेरी इच्छा पूर्ति हेतु जीवन जीते जाएंगे - 09th April 2023