WS 09th April 2023,
क्या लेकर आए थे, क्या लेकर जाएंगे;
जीवन जीने का यह भी एक आयाम।
एक व्यवस्था में आए थे, अच्छी व्यवस्था बनाते जाएंगे;
जीवन जीने का यह भी एक आयाम।
जीवन जीने के हम संभाले सभी आयाम।।
हम स्वयं अच्छे बनें;
चारों-ओर अच्छाई बढ़ाते रहें;
बुराई को घटाते रहें।।
इस सब के लिए प्रभावी बनने हेतु;
हमारा स्वयं पर नियंत्रण रहे;
हम निज स्वार्थ से ऊपर रहें;
अंदर से हम सहज रहें, स्थिर रहें।।
अच्छाई बढ़ाने हेतु स्वयं को पात्र बनाने के लिए;
पहला आयाम अनिवार्य।
चारों-ओर अच्छाई बढ़ाना उद्देश लेकर चलना भी अनिवार्य।
इसके लिए दूसरा आयाम अनिवार्य।।
स्पष्टता लाने के लिए हम चिंतन-मनन करते रहें;
स्पष्टता का प्रचार-प्रसार करते रहें;
इस हेतु श्रम करते रहें।।
हम अच्छी व्यवस्था हेतु यथाशक्ति योगदान करते जाएंगे,
हे ईश्वर ! तेरी इच्छा पूर्ति हेतु जीवन जीते जाएंगे।।
🙏🙏
उदय पूना